पहाड़ी राज्यों के साथ केंद्र का सौतेला व्यवहार: कुलदीप राठौर

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई दिल्ली / शिमला / देहरादून । अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस साल इन राज्यों में आई भारी आपदाओं में हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, लेकिन केंद्र की ओर से राहत राशि केवल “ऊंट के मुँह में जीरा” साबित हुई।

राठौर ने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस में चल रहे संगठन सृजन अभियान से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा और इसका लाभ 2027 विधानसभा चुनाव में मिलेगा। उन्होंने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पेपर लीक को स्वीकारने की बजाय इसे साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश की, जिससे छात्रों को गुमराह किया गया। राठौर ने कहा कि राज्य सरकार और आयोग का रवैया गैर-जिम्मेदाराना है और नकल विरोधी कानून की पोल भी खुल गई है।

कुलदीप राठौर ने यह भी बताया कि संगठन सृजन अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया, उनके सुझाव हाईकमान को भेजे जाएंगे, और जल्द ही जिला व महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!