डीएम और सीडीओ ने सरस मेला तैयारियों का किया निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने आगामी सरस मेला (6 से 15 अक्टूबर, 2025) की तैयारियों को लेकर पूर्णानन्द स्टेडियम, मुनिकीरेती का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रवेश-निकासी द्वार, मंच, स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल, सेल्फी प्वाइंट सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही प्रचार-प्रसार, होर्डिंग, एलईडी स्क्रीन, शौचालय एवं सफाई व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।

डीएम ने नगरपालिका को मेला अवधि में नियमित सफाई और समापन के बाद विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!