ब्रेकिंग न्यूज: टिहरी के ब्यासी में थार जीप खाई में गिरी, SDRF ने 5 लोगों को सुरक्षित बचाया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 15 दिसंबर 2025: जनपद टिहरी के ब्यासी क्षेत्र में मध्यरात्रि को हुई सड़क दुर्घटना में एक थार जीप अनियंत्रित होकर 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। पुलिस चौकी ब्यासी को रात 1:22 बजे गुल्लर के पास घटना की सूचना मिली।SDRF पोस्ट ब्यासी की टीम, सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में तत्काल रवाना हुई और घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

वाहन संख्या DL 2CBF 4668 में सवार 5 युवकों को टीम ने सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक उपचार देकर नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया।घायलों के नाम:सोहिल (32), पुत्र ओम सिंह, दिल्लीरोहित गुप्ता (28), पुत्र आदेश गुप्ता, साहिबाबादआशीषपाल (28), पुत्र श्यामू, गाजियाबादविकास कुमार (26), पुत्र रघुराज, साहिबाबादभास्कर कुमार (27), पुत्र राजेंद्र सिंह, साहिबाबादSDRF की त्वरित कार्रवाई से सभी की जान बच गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!