उत्तराखंडराजनीतिविविध न्यूज़

मनरेगा के प्रावधानों में बदलाव के विरोध में कांग्रेस का धरना

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 दिसंबर। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदले जाने और इसके विभिन्न प्रावधानों में कथित तौर पर बदलाव किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी के बैनर तले साईं चौक बौराड़ी में धरना-प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर मनरेगा जैसी गरीबों और श्रमिकों की हितैषी योजना को कमजोर करने का आरोप लगाया।धरने का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा का नाम बदलकर महात्मा गांधी के नाम को कमतर दिखाने का प्रयास कर रही है, जिसे कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा के प्रावधानों में लगातार बदलाव कर सरकार चरणबद्ध तरीके से योजना को बंद करने की ओर बढ़ रही है।

टिहरी विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र रमोला तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने कहा कि मनरेगा से छेड़छाड़ गरीब मजदूरों के अधिकारों पर सीधा प्रहार है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस ऐसे किसी भी जनविरोधी कदम का सड़कों पर उतरकर कड़ा विरोध करेगी और इसे सफल नहीं होने देगी।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा रावत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि पूर्व में मनरेगा में 90 प्रतिशत अंशदान केंद्र और 10 प्रतिशत राज्य सरकारों का होता था, लेकिन अब केंद्र का हिस्सा घटाकर 60 प्रतिशत तथा राज्यों का बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर राज्यों के लिए योजना को प्रभावी रूप से लागू कर पाना मुश्किल हो जाएगा और योजना समाप्ति के कगार पर पहुंच सकती है।

धरना-प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, पूर्व विधायक प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र रमोला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा रावत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सीमा क्रिशाली, चंबा सभासद शक्ति प्रसाद जोशी, पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौडियाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष लखबीर सिंह चौहान, श्यामलाल आर्य, मनीष पंत, विश्वजीत नेगी, संतोष आर्य, वीरेंद्र दत्त, शोभन सिंह कुमाई, अनीता देवी, गब्बर सिंह रावत, राकेश कुमार, ममता उनियाल, रोशन नौटियाल, किशोर सिंह मंद्रवाल, रमेश पेटवाल, शंभू सिंह भंडारी समेत कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!