उत्तराखंडब्रेकिंगविविध न्यूज़हादसा

भिकियासैंण में दर्दनाक बस हादसा, 7 की मौत, 12 घायल

Please click to share News

खबर को सुनें

रामनगर जा रही यात्री बस विनायक क्षेत्र में खाई में गिरी

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के भिकियासैंण क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। भिकियासैंण से रामनगर जा रही एक यात्री बस विनायक क्षेत्र में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बस में लगभग 17–18 यात्री सवार बताए जा रहे थे।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला कंट्रोल रूम (DCR) अल्मोड़ा के माध्यम से SDRF को अलर्ट किया गया, जिसके बाद SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में 7 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हो गए। घायलों में 10 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों की सूची:
नन्दा बल्लभ (50) निवासी नौबाडा
राकेश कुमार (55) निवासी जीआईसी द्वाराहाट
नन्दी देवी (40) निवासी नौबाडा
हंसी सती (36) निवासी सिंगोली
मोहित सती (16) निवासी नौघर
बुद्धीबल्लभ भगत (58) निवासी अमोली
हरीश चन्द्र (62) निवासी पाली
भूपेन्द्र सिंह अधिकारी (64) निवासी जमोली
जितेन्द्र रेखाडी (37) निवासी विनायक
नवीन चन्द्र तिवाड़ी (55) चालक
हिमांशु पालीवाल (17)
प्रकाश चन्द्र (43) निवासी चचरौटी स्यालदे

मृतकों की पहचान
गोविन्द बल्लभ (80) निवासी जमोली, पार्वती देवी (75) निवासी जमोली , सूबेदार नन्दन सिंह (65) निवासी जमोली
तारा देवी (50) निवासी बाली पटवारी क्षेत्र, गणेश (25), उमेश (25) गोविन्दी देवी (58) निवासी घुघुती, तहसील द्वाराहाट।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!