हरिद्वार से चरस तस्करी का वांछित आरोपी गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 08 दिसंबर। मुनिकीरेती पुलिस ने चरस तस्करी में सहयोगी रहे वांछित आरोपी साबेज पुत्र शहीद (28 वर्ष), निवासी मुस्तफाबाद पदार्था, थाना पथरी (हरिद्वार) को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि 07 मार्च 2025 को पुलिस ने रविन्द्र पुत्र हरि सिंह को 06.045 किलो चरस के साथ पकड़ा था। विवेचना में साबेज की संलिप्तता सामने आने पर मुकदमे में धारा 27-A व 29 NDPS Act बढ़ाई गई।

एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम ने लगातार पतारसी-सुरागरसी करते हुए कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!