जनपद में मनाया गया सशस्त्र सेना झण्डा दिवस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 07 दिसंबर 2025 । सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी कप्तान बलवंत रावत ने जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल, एसएसपी आयुष अग्रवाल, एडीएम अवधेश कुमार सिंह , जिला विकास अधिकारी मो. असलम सहित विभिन्न अधिकारियों को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर झण्डा वितरित किया गया।

इस अवसर पर सभी अधिकारियों द्वारा धनराशि एकत्रित कर सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी को सैनिकों के अश्रितों के कल्याण हेतु दी।

बता दें कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों देश की रक्षा के लिए शहीद हुये सैनिकों की वीरांगनाओं एवं युद्ध में विकलांग हो गये सैनिकों तथा उनके आश्रित परिवारजनों की सुख-सुविधा एवं कल्याण हेतु देशवासियों से धन एकत्रित किये जाने हेतु प्रत्येक वर्ष 07 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस समारोह मनाया जाता है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!