नरेंद्र नगर में विधायक ट्रॉफी खेल महाकुंभ का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया शुभारंभ

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। खेल महाकुंभ के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय विधायक ट्रॉफी खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ बुधवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्र नगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के खेल प्रांगण में किया। प्रतियोगिता में नरेंद्र नगर विधानसभा की 10 न्याय पंचायतों के बालक-बालिकाओं ने अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक ट्रॉफी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली न्याय पंचायत को ₹1 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही व्यक्तिगत विजेता खिलाड़ियों को ₹500, ₹400 और ₹300 की धनराशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से उनके खातों में दी जाएगी।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन से ही लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल के साथ-साथ जीवन में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख दीक्षा राणा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सांसद स्तरीय प्रतियोगिताओं और राज्य स्तरीय सीएम ट्रॉफी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने में अहम भूमिका निभा रहा है, जहां युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाड़ियों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
प्रथम दिवस के परिणाम (अंडर-14 आयु वर्ग):
60 मीटर दौड़ (बालक वर्ग):
प्रथम: अनिरुद्ध ध्यानी (बनाली)
द्वितीय: आयुष नेगी (ग्राम राणाकोट)
तृतीय: समीर (बुगला)
600 मीटर दौड़ (बालक वर्ग):
प्रथम: राघवेंद्र (बनाली)
द्वितीय: आदर्श (ग्राम मडगांव)
तृतीय: राहुल (बनाली)
ऊंची कूद (बालिका, अंडर-14):
द्वितीय: कुसुम
तृतीय: नैन्सी गुसाईं एवं संजना।
सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अर्जुन दावन (ज्येष्ठ प्रमुख), सिद्धार्थ राणा (क्षेत्र पंचायत सदस्य), पूर्व सभासद सरोजनी देवी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नगर साकेत बिजलवान, रेखा राणा (जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा), ग्राम प्रधान आगर, पूर्व प्रधान सपना रावत, पंकज नेगी (अध्यक्ष, युवक मंगल दल भिंगारकी) सहित अनेक जनप्रतिनिधि, खेल समन्वयक, व्यायाम प्रशिक्षक एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन महेश गुसाईं द्वारा किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!