Ad image

राहु मंदिर पैठाणी का कायाकल्प: ₹1.90 करोड़ की सौंदर्यकरण योजना का भूमि पूजन, पर्यटन मानचित्र पर उभरेगा नया तीर्थ

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत  एवं स्वामी रसिक महाराज ने किया भूमि पूजन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य रैली से किया स्वागत  श्रद्धा, विकास और पर्यटन का बनेगा संगम

पौड़ी गढ़वाल 16 जनवरी 2026। पैठाणी स्थित पौराणिक राहु मंदिर के सौंदर्यकरण एवं विकास कार्यों के लिए ₹1 करोड़ 90 लाख की लागत से प्रस्तावित योजना का आज क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं  सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वामी रसिक महाराज द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने पैठाणी आगमन पर कैबिनेट मंत्री एवं स्वामी रसिक महाराज का भव्य रैली के माध्यम से गर्मजोशी से स्वागत किया।

भूमि पूजन के उपरांत राहु मंदिर पैठाणी परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। 

सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वामी रसिक महाराज ने श्रीनगर विधानसभा में डा धन सिंह रावत द्वारा किए गए विकास कार्यों के लिए उनकी तहेदिल से प्रशंसा करते हुए वर्तमान में सनातन संस्कृति पर चल रहे विदेशी कुचक्रों से सावधान रहने की सलाह उपस्थित जनमानस को दी।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि “विधानसभा क्षेत्र में हो रहे समस्त विकास कार्य जनता के हर एक वोट की ताकत और विश्वास का परिणाम हैं। श्रीनगर विधानसभा को तीर्थाटन और पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान देने के लिए पर्यटन सर्किट विकसित किया जा रहा है।”

उन्होंने बताया कि धर्मशाला मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा आने वाले दो वर्षों में पूरे क्षेत्र की कायाकल्प योजना को धरातल पर उतारा जाएगा। कंडारस्यू पंपिंग योजना आगामी तीन महीनों में शुरू कर दी जाएगी, जिससे घर-घर जलापूर्ति सुनिश्चित होगी।

डॉ. रावत ने यह भी घोषणा की कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पैठाणी में एक अतिरिक्त भव्य पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। “आने वाले समय में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थाटन के लिए पहुंचेंगे, इसी को ध्यान में रखकर अभी से योजनाबद्ध तरीके से विकास किया जा रहा है,” उन्होंने कहा।

पर्यटन के नक्शे पर उभरेगा राहु मंदिर पैठाणी

कैबिनेट मंत्री ने विश्वास जताया कि सौंदर्यकरण और आधारभूत सुविधाओं के विकास के बाद राहु मंदिर पैठाणी उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में अपनी सशक्त पहचान बनाएगा।

उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य

कार्यक्रम में  जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, भाजपा जिला अध्यक्ष पौड़ी कमल किशोर, जिला पंचायत सदस्य शिव चरण नौडियाल, मातवर सिंह रावत, संपत सिंह रावत, राहु मंदिर पंचायत कमेटी के अध्यक्ष विनोद रावत, कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह रावत, समिति सदस्य कुंदन रावत, बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, मंडल अध्यक्ष पैठाणी विजय रौथान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!