टिहरी में ‘Himalayan 02 Fest’ का आयोजन 6 से 9 मार्च तक
पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छ वायु गुणवत्ता को लेकर छात्रों के लिए वॉलंटियर बनने का सुनहरा अवसर
टिहरी गढ़वाल। टिहरी जिला प्रशासन द्वारा 6 मार्च से 9 मार्च 2026 तक ‘Himalayan 02 Fest’ का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु गुणवत्ता (AQI) जागरूकता एवं सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों को समर्पित होगा। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु स्थानीय छात्र-छात्राओं को वॉलंटियर के रूप में जुड़ने का आमंत्रण दिया गया है।

प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य युवाओं को पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें आयोजन प्रबंधन का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। टिहरी में आयोजित हो रहे इस महोत्सव में भागीदारी से छात्रों को अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने और समाजहित में योगदान देने का अवसर मिलेगा।
वॉलंटियर के रूप में चयनित छात्रों को कार्यक्रम अवधि के दौरान भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही टिहरी प्रशासन की ओर से सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद वॉलंटियर्स को उनकी भूमिकाओं एवं जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
जिला प्रशासन ने इच्छुक छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए abhinav.rawat@pwc.com पर संपर्क कर सकते हैं।



