टिहरी में डिप्लोमा इंजीनियर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल नौवें दिन भी जारी, सरकार को दी चेतावनी

टिहरी गढ़वाल 31 मार्च 2026। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रही। महासंघ की टिहरी शाखा के सदस्यों ने लोक निर्माण विभाग (लो०नि०वि०) निरीक्षण भवन के सामने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी 27 सूत्रीय मांगें लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित हैं। कई चरणों के आंदोलन के बावजूद कोई ठोस निर्णय न होने के कारण 23 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई, जो लगातार जारी है।
इंजीनियर्स ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो 1 अप्रैल 2026 से आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स भी हड़ताल में शामिल हो जाएंगे। इससे जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।
हड़ताल के कारण आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अधिकांश निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इससे विकास कार्यों की गति पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
हड़ताल में महासंघ के प्रांतीय सचिव प्रोन्नत ई० सतीश भट्ट , जिला पंचायत प्रांतीय महासचिव ई. मोहित रावत, प्रांतीय महासचिव लघु सिंचाई ३० त्रयंबक गैरोला, जनपद सचिव महासंघ इ० राजेन्द्र सोढ़ी, इं पूजा जोशी इं० शक्ति आर्या ३० गिन्नी वर्मा ३० मोहन सिंह, इं० घनश्याम सैनी, ३० शशांक बधानी इं० गोपाल सैनी इं० आशुतोष बिजल्याण इं० रोहित पंवार, नितिन लेखवार , नरेन्द्र भट्ट आदि समस्त तकनीकि विभागो के डिप्लोमा इंजीनियर्स द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ई. संदीप कौसी और संचालन ई. मोहित रावत ने किया।
मुख्य मांगें
महासंघ की प्रमुख मांगों में वेतन विसंगतियों का समाधान, समयबद्ध पदोन्नति, 5400 ग्रेड पे का लाभ, पेयजल निगम और जल संस्थान का राजकीय एकीकरण, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, ऊर्जा निगमों में पदोन्नति सीमा बढ़ाना और इंजीनियरिंग ढांचे का पुनर्गठन शामिल हैं।
महासंघ ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।



