उत्तराखंडविविध न्यूज़

एनएसएस शिविर से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव : डॉ. आनंद सिंह उनियाल

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर सुरसिंहधार में विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. आनंद सिंह उनियाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर डॉ. उनियाल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार का एक छात्र-केंद्रित कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य “मैं नहीं, तुम” के आदर्श वाक्य के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा भाव और व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि एनएसएस के जरिए विद्यार्थियों में स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित होती है, जिससे वे जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि सात दिवसीय आवासीय शिविर विद्यार्थियों के लिए सीखने का महत्वपूर्ण अवसर है, जहां उनके व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और सामाजिक कौशल का समग्र विकास होता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अनुशासन का पालन करते हुए शिविर को सफल बनाने की अपील की।
उद्घाटन सत्र का संचालन एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशा डोभाल ने किया। इस मौके पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक श्रीमती ममता ड्यूंडी, महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पुष्पा नेगी, जिला समन्वयक डॉ. पी.सी. पैन्यूली, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविन्द सिंह रावत, डॉ. डी.पी.एस. भण्डारी, डॉ. रजनी गुसाईं, आरती खंडूरी, प्रवीण कोठियाल, भीम सिंह, बीना सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!