भाजपा नई टिहरी मंडल प्रशिक्षण वर्ग का समापन, कार्यकर्ताओं को संगठन सशक्त बनाने का संदेश

टिहरी गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी के नई टिहरी मंडल द्वारा आयोजित द्वितीय प्रशिक्षण वर्ग के छठे एवं सातवें (अंतिम) सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। छठे सत्र का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह रावत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में उन्होंने पार्टी के इतिहास, विचारधारा एवं विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की मूल भावना से जुड़कर कार्य करने का आह्वान किया। इस सत्र की अध्यक्षता कलम दास पुनेठा ने की।
प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम एवं सातवें सत्र की अध्यक्षता खेम सिंह चौहान द्वारा की गई, जबकि मुख्य वक्ता दिनेश डोभाल ने बूथ सशक्तिकरण एवं ‘मन की बात’ कार्यक्रम की महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री पवन शाह ने किया। समापन अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय कठैत ने प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित सभी वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दिनेश धनै, मंडल महामंत्री शांति प्रसाद खंडूरी, जिला उपाध्यक्ष रामलाल नौटियाल, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद डोभाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति के साथ प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ।



