मोरी के फिताड़ी गांव में आगजनी से मची तबाही, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने जताई संवेदना

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी । जनपद उत्तरकाशी के विकासखंड मोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत फिताड़ी में हुई भीषण आगजनी की घटना ने कई परिवारों को गहरे संकट में डाल दिया है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक एवं चिंता का माहौल है।

सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वह पूरी तरह से पीड़ितों के साथ खड़ी हैं और ईश्वर से सभी की कुशलता एवं शीघ्र सामान्य जीवन की कामना करती हैं।
सांसद ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि राहत एवं बचाव कार्यों को तत्काल प्रभाव से तेज किया जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता, खाद्य सामग्री और अस्थायी आवास की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन परिवारों के घर और खाद्यान्न भंडार नष्ट हुए हैं, उन्हें हर संभव सहायता समयबद्ध रूप से दी जाए और कोई भी पीड़ित वंचित न रहे।
इसके अतिरिक्त सांसद ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस एवं प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस कठिन घड़ी में सभी प्रभावितों को साहस एवं संबल मिले तथा वे जल्द ही सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!