राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी नैखरी में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित

जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ
टिहरी गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी नैखरी, टिहरी गढ़वाल में सोमवार, 16 मार्च 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा सेमिनार कक्ष में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा सभी को शपथ दिलाई कि वे स्वयं जल संरक्षण और स्वच्छता को अपनाएंगे तथा समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे।
प्राचार्य ने कहा कि गंगा और अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहे।
कार्यक्रम में नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. गुरु प्रसाद थपलियाल तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी श्री सुरेश भट्ट ने भी छात्र-छात्राओं को गंगा स्वच्छता अभियान के उद्देश्यों और जल संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक पी.एस. बिष्ट, बी.के. रावत, वेद निधि कुनियाल, सचिन सेमवाल, वर्षा मैम, पूजा शैलानी मैम सहित अन्य प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी



