उत्तराखंडविविध न्यूज़

नई टिहरी: भूविज्ञान की छात्रा प्रियंका आर्या ने IIT-JAM परीक्षा में पाई सफलता, महाविद्यालय में सम्मानित

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, नई टिहरी के भूविज्ञान विभाग की बी.एससी. छात्रा प्रियंका आर्या ने प्रतिष्ठित IIT-JAM परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पा नेगी ने प्रियंका को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रियंका की मेहनत और लगन सराहनीय है।
भूविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. हर्षिता जोशी, प्राध्यापक डॉ. बी.डी.एस. नेगी एवं डॉ. शुभम गोस्वामी ने भी प्रियंका की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विभाग के लिए गौरव का विषय है। श्रीमती वर्षा रानी एवं श्रीमती किरण ने भी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रियंका आर्या प्रतिदिन जड़धार गांव से लंबी दूरी तय कर महाविद्यालय पहुंचती हैं और अपनी मेहनत, अनुशासन व समर्पण से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। वह महाविद्यालय में संचालित “She for STEM” कार्यक्रम की स्टूडेंट लीडर भी हैं, जिसमें उनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है।
उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित “She for STEM” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रियंका को चंपावत में छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जो उनकी उपलब्धि को और भी विशेष बनाता है।
प्रियंका की इस सफलता से उनके गांव जड़धार (कानाताल क्षेत्र) सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!