उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में नमामि गंगे के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता आयोजित

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 मार्च 2026। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी, टिहरी गढ़वाल में नमामि गंगे समिति के तत्वाधान में एक ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में भारतीय नदियों, विशेषकर गंगा नदी के संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरणीय महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नोत्तरी के विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों ने भारतीय नदियों, गंगा संरक्षण अभियान, पर्यावरण संरक्षण तथा जल संसाधनों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी ज्ञान क्षमता का परिचय दिया।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयुषी ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि मीनाक्षी और विपिन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. ईरा सिंह, डॉ. संगीता बिजल्वाण जोशी, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. मीना तथा श्री रघुवीर सहित नमामि गंगे समिति के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यालय सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए गंगा तथा अन्य नदियों के संरक्षण, स्वच्छता और सतत जल प्रबंधन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को बधाई दी गई तथा सभी छात्र-छात्राओं को नदियों की स्वच्छता बनाए रखने और जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!