उत्तराखंडविविध न्यूज़हादसा

गायिका रिंकू राणा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, भतीजी गंभीर

Please click to share News

खबर को सुनें

नानकमत्ता (ऊधम सिंह नगर), 5 मार्च 2026। होली के बीच उत्तराखंड की उभरती थारू लोक गायिका रिंकू राणा (36) की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा नानकमत्ता क्षेत्र में उस समय हुआ जब वह अपने मायके बिचपुरी से स्कूटी पर अपनी 10 वर्षीय भतीजी आयिस्का के साथ लौट रही थीं।
बताया जा रहा है कि ईंटों से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिंकू राणा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी भतीजी आयिस्का की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रिंकू राणा का निधन थारू समाज और उत्तराखंड की लोक संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं भुवन चंद्र कापड़ी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!