उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन
उत्तरकाशी: पुनरीक्षण से पहले मैपिंग अभियान तेज, दलों को निर्देश

उत्तरकाशी, 27 मार्च – आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने सभी मतदेय स्थलों पर बीएलए-2 की शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित करने और उनकी जानकारी निर्वाचन कार्यालय को देने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि पुरोला, यमुनोत्री और गंगोत्री विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा और कांग्रेस द्वारा बीएलए-2 की नियुक्ति आंशिक रूप से की जा चुकी है, जबकि अन्य दल पीछे हैं। एडीएम ने बीएलए-2 को बीएलओ के साथ समन्वय कर मतदाता सूची का गहन परीक्षण करने, छूटे नाम जोड़ने और 2003 की नामावली से मैपिंग सत्यापित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी अधिकारियों को पुनरीक्षण से पहले अधिकतम मतदाताओं की मैपिंग पूरी कर सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया।



