ब्रेकिंग न्यूज़: देवप्रयाग के तोताघाटी में 400 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक घायल रेस्क्यू, युवती लापता

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। देवप्रयाग क्षेत्र के तोताघाटी के पास आज सुबह एक कार गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस, पुलिस और एसडीआरएफ ब्यासी की टीम मौके पर पहुंची और करीब 400 मीटर गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई।

एसडीआरएफ टीम को वाहन के पास एक घायल युवक मिला, जिसने बताया कि कार में एक युवती भी सवार थी, जो हादसे के बाद से लापता है। टीम द्वारा युवती की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन टाटा टिगोर (DL 11 CD 3154) बताया जा रहा है। वाहन में सवार लोग—अनीश (22 वर्ष) पुत्र संदीप, निवासी दिल्ली — घायल है। सोहनी (20 वर्ष), निवासी दिल्ली। एसडीआरएफ टीम लापता युवती की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

अपडेट: एसडीआरएफ ब्यासी, पुलिस और 108 एम्बुलेंस की संयुक्त कार्रवाई में खाई में गिरे वाहन के पास सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके दौरान लापता युवती को घायल हालत में बरामद किया गया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस के माध्यम से ऋषिकेश अस्पताल भेज दिया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!