Ad image

रा. महाविद्यालय नरेंद्रनगर में वाणिज्य विभाग की विभागीय परिषद गठित, विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 28 अप्रैल 2026। धर्मानंद उन्याल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में वाणिज्य विभाग द्वारा विभागीय परिषद का गठन किया गया तथा छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रणिता नंद द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने गढ़वाल की समृद्ध संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में वाणिज्य विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जबकि पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन में छात्र-छात्राओं ने कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग, बैंकिंग एवं इंश्योरेंस, सोलर परियोजना, फिनटेक और साइबर क्राइम जैसे समसामयिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

विभागीय परिषद में आयुष शर्मा को अध्यक्ष, सुनीता थापा को उपाध्यक्ष, आदित्य रावत को सचिव, आदित्य सिंह को सह सचिव तथा धनेश मुखर्जी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं आंचल, परवीन, स्वाती, कुणाल एवं सोनाली को कक्षा प्रतिनिधि बनाया गया।प्रतियोगिताओं के परिणामों में सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुनीता थापा ने प्रथम, सोनिका नेगी ने द्वितीय तथा सोनाली एवं साक्षी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आयुष शर्मा प्रथम, आदित्य द्वितीय और सोनू यादव तृतीय रहे। पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन में अंशिका गौड़ ने प्रथम, आयुष शर्मा ने द्वितीय और सिमरन चावला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन डॉ. आराधना सक्सेना, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. नताशा तथा पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. राजपाल सिंह रावत ने किया। विभागीय परिषद का गठन डॉ. हिमांशु जोशी द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. विजय प्रकाश भट्ट, डॉ. सुधा रानी और डॉ. रंजीता जौहरी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर प्रणिता नंद ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रस्तुतियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होती हैं तथा महाविद्यालय के संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करती हैं।

कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. नूपुर गर्ग, डॉ. ज्योति शैली, डॉ. अंकिता रावत, डॉ. जितेंद्र नौटियाल, डॉ. सृचना सचदेवा, डॉ. संजय कुमार, शिशुपाल रावत, विशाल त्यागी, रमेश पुंडीर, भूपेंद्र एवं रमा सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विभाग प्रभारी डॉ. राजपाल सिंह रावत ने किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!