टिहरी गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दौरान टिहरी पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। मॉरीशस से आए श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अचानक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होने लगा, लेकिन चालक की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे टेंपो ट्रैवलर (HR55AQ8209), जिसमें 12 विदेशी यात्री सवार थे, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन के बाद बद्रीनाथ और केदारनाथ की ओर जा रहा था। इसी दौरान चौकी दुगड्डा क्षेत्र के पास वाहन के ब्रेक अचानक फेल हो गए। हालांकि चालक ने घबराहट में नियंत्रण खोने के बजाय हैंड ब्रेक का इस्तेमाल कर वाहन को सुरक्षित रोक लिया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना मिलते ही दुगड्डा पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर चौकी तक पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मैकेनिक को बुलवाकर वाहन की खराबी ठीक करवाई और यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। विदेशी यात्रियों ने टिहरी पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता और मददगार रवैये की सराहना करते




