Ad image

एसडीआरएफ की सतत सर्चिंग के बाद गंगा में डूबे छात्र का शव बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी/ऋषिकेश, 12 मई 2026। लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के भागीरथी घाट पर गंगा नदी में डूबे 20 वर्षीय छात्र हर्षित उपाध्याय का शव तीन दिन की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 मई 2026 को गंगा नदी में डूबने की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और जिला पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी और सर्च अभियान शुरू किया गया। घटना के बाद से ही एसडीआरएफ की टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। नदी के तेज बहाव, अधिक गहराई और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम ने डीप डाइविंग उपकरणों की मदद से कई चिन्हित स्थानों पर खोजबीन जारी रखी।

लगातार प्रयासों के बाद मंगलवार को एसडीआरएफ टीम को सफलता मिली और छात्र का शव भागीरथी घाट क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। टीम ने शव को नदी से बाहर निकालकर आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीम के प्रयासों की सराहना की जा रही है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!