चारधाम रूट पर मेडिकल स्टोर्स पर प्रशासन की सख्ती, एक का लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देश पर चंबा क्षेत्र में स्थित मेडिकल स्टोर और औषधि प्रतिष्ठानों का व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने दवाइयों के क्रय-विक्रय रजिस्टर, भंडारण व्यवस्था, सीसीटीवी सिस्टम और अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की। इस प्रक्रिया में कुछ प्रतिष्ठानों में नियमों का उल्लंघन सामने आया, जिस पर संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर जल्द सुधार के निर्देश दिए गए।
सबसे गंभीर मामला एक औषधि प्रतिष्ठान में सामने आया, जहां बड़ी अनियमितताएं पाए जाने पर उसके लाइसेंस के निलंबन की संस्तुति की गई है। इसके अलावा, निरीक्षण के दौरान 5 दवा नमूने जांच और विश्लेषण के लिए भी एकत्र किए गए हैं।
औषधि निरीक्षण टीम ने स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर दवा दुकानों की नियमित निगरानी आगे भी जारी रहेगी, ताकि यात्रियों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध हो सकें।
इस अभियान में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक सी.पी. नेगी और औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!