Ad image

भारतीय भाषा समर कैंप-2026 का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 मई । राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं ग्रीष्मावकाश को रचनात्मक और ज्ञानवर्धक बनाने के उद्देश्य से SCERT उत्तराखण्ड के निर्देशन में सात दिवसीय ‘भारतीय भाषा समर कैंप-2026’ का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य श्री अवतार सिंह राणा एवं राजकीय आदर्श विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री टी.टी. राणा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं प्रार्थना के साथ किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री अवतार सिंह राणा ने विद्यार्थियों को समर कैंप में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर बच्चों के व्यक्तित्व विकास, भाषा कौशल और रचनात्मकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज असवाल ने किया। उन्होंने समर कैंप के उद्देश्यों एवं विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बच्चों को पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में श्री रविंद्र मोहन डोभाल ने विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा के सामान्य अभिवादन एवं दैनिक बोलचाल का अभ्यास कराया। साथ ही छोटी-छोटी रोचक कहानियों के माध्यम से बच्चों को भाषा सीखने की सरल एवं मनोरंजक विधियां बताईं।

वहीं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के डॉ. संदीप ने बच्चों को साइन लैंग्वेज की जानकारी देते हुए उसका व्यावहारिक अभ्यास भी कराया, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान श्री टी.टी. राणा, श्री डी.एस. पंवार, श्री भरत राम बड़ोनी एवं श्रीमती मीरा पंवार सहित अन्य शिक्षकों एवं अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। समर कैंप में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!