टिहरी गढ़वाल, 11 मई 2026। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत टिहरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध अफीम खेती का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने करीब 22 किलोग्राम अवैध पोपी/पोस्त बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर चंबा कोतवाली प्रभारी विपिन बहुगुणा के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम गठित की गई। इसके बाद 11 मई को हटवाल गांव क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी की गई।
🔍 छापेमारी में क्या मिला? टीम को मौके पर—3 खेतों में अवैध अफीम की खड़ी फसल5 खेतों में कटी हुई पोस्त की फसल मिलीसाथ ही अभियुक्त के घर के बाहर रखे दो कट्टों से कुल 22 किलो पोस्त बरामद हुई, जिसमें—3.638 किलो सूखी पोपी डोडा18.480 किलो कच्ची पोपी डोडा शामिल हैबरामद माल को सील कर कब्जे में लिया गया और परीक्षण हेतु नमूने सुरक्षित कर लिए गए।
👤 अभियुक्त फरार : जांच में सामने आया कि यह अवैध खेती अजीत सिंह हटवाल उर्फ अजय सिंह द्वारा की जा रही थी, जो मौके से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
⚖️ कानूनी कार्रवाई : तहसीलदार धीरज राणा द्वारा एनडीपीएस एक्ट की धारा 48 के तहत मौके पर ही अवैध अफीम की फसल को नष्ट कराया गया। साथ ही पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कर साक्ष्य सुरक्षित किए गए। अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/18/46 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस व राजस्व विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी इस कार्रवाई में शामिल रहे।
🚨 पुलिस की अपील : टिहरी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे और अवैध मादक पदार्थों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाया जा सके।
👉 यह कार्रवाई दर्शाती है कि टिहरी पुलिस नशे के खिलाफ पूरी तरह सख्त और सक्रिय है।




