टिहरी गढ़वाल, 12 मई 2026। जनपद टिहरी गढ़वाल में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी शैलेश डिमरी निवासी अजबपुर कला, देहरादून के खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट के तहत कई मामले दर्ज थे। वह पिछले एक साल से फरार चल रहा था और विभिन्न मामलों में लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
पुलिस टीम ने लगातार तलाश और दबिश के बाद 11 मई 2026 को उसे देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अब न्यायालय में पेश किया जा रहा है।गिरफ्तारी टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पवन डिमरी और कांस्टेबल नीरज चौहान शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत आगे भी फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।




