गंगा में डूबे अमरोहा निवासी युवक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश/लक्ष्मण झूला, 24 मई। बीते 21 मई को डबल ट्रिपल बीच क्षेत्र में गंगा नदी में डूबे अमरोहा निवासी दो युवकों में से एक युवक का शव शनिवार को थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के साधु समाज घाट से बरामद कर लिया गया।
एसडीआरएफ टीम एवं जल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान शव को नदी से बाहर निकाला गया। बरामद शव की पहचान मोहम्मद कैफ निवासी अमरोहा के रूप में परिजनों ने की। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
घटना के बाद से एसडीआरएफ की टीम लगातार गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। दूसरे लापता युवक की तलाश के लिए विभिन्न संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान जारी है।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि गंगा नदी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और केवल चिन्हित एवं सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!