Ad image

जियो का नया OTT पास: ₹200 में 15 OTT, 1000 से ज्यादा टीवी चैनल और 30GB डेटा

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

YouTube Premium, Prime Video और JioHotstar समेत 15 OTT एक ही पैक में• 28 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगा खूब सारा मनोरंजन और डेटा

MyJio ऐप, जियो वेबसाइट और रिचार्ज ऐप्स से OTT पास तुरंत एक्टिव कर सकेंगे ग्राहक

मुंबई, 27 मई, 2026 । अगर आप अलग-अलग OTT ऐप्स के लिए बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं, तो जियो एक नया ऑफर लेकर आया है। कंपनी ने ₹200 का नया Jio OTT Pass लॉन्च किया है, जिसमें ग्राहकों को 15 प्रीमियम OTT ऐप्स, 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, 30GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G की सुविधा मिलेगी। पैक की वैद्यता 28 दिनों की होगी।

इस पैक में YouTube Premium, JioHotstar Mobile + Hollywood और Prime Video Mobile Edition शामिल हैं। इसके अलावा SonyLiv, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, FanCode, Kanccha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Hoichoi, TimesPlay और Tarang Plus जैसे 12 अतिरिक्त OTT प्लेटफॉर्म को जियोटीवी के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। ग्राहक जियोटीवी पर 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल भी देख सकेंगे।

जियो के मुताबिक इसमें Star, Sony, Sun TV और Discovery जैसे नेटवर्क के कई मनोरंजन, फिल्म, स्पोर्ट्स और क्षेत्रीय चैनल भी शामिल हैं।

इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों के पास पहले से एक एक्टिव जियो बेस प्लान होना जरूरी है। इसके बाद ग्राहक MyJio ऐप, Jio.com, रिटेल स्टोर या दूसरे रिचार्ज ऐप्स के जरिए ₹200 वाला OTT Pass एक्टिव कर सकते हैं।

कंपनी के मुताबिक यह पैक ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो एक ही रिचार्ज में मनोरंजन, लाइव टीवी और इंटरनेट डेटा की सुविधा चाहते हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!