प्रतापनगर में कुदरत का कहर, ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र की पट्टी उपली रमोली में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे हुई भीषण ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। ग्राम बेजाभागी, किमखेत, रैका, सदड़, कुड़ियाल गांव, महर गांव, सोंदी, मुखेम, पोखरी, घंडियाल, दिनगांव और हेरवाल गांव सहित कई क्षेत्रों में आलू, राजमा, सेव, खुमानी, अमरूद और चूलू की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि अचानक हुई ओलावृष्टि से किसान बेहद परेशान और चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
उन्होंने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कर किसानों को उचित मुआवजा और राहत देने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता कुशाल सिंह बिष्ट और विनोद सिंह बिष्ट ने भी किसानों के नुकसान का आकलन कर जल्द सहायता उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!