पोखरी क्वीली में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर गोष्ठी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल के पोखरी क्वीली स्थित शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय में 8 मई 2026 को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर “मानवता में एकजुट” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

कार्यक्रम संयोजक गणेश भागवत ने करुणा और निस्वार्थ सेवा को रेडक्रॉस का मूल आधार बताते हुए मानवता की सेवा के लिए प्रेरित किया। डॉ. नीमा भेटवाल और डॉ. वंदना सेमवाल ने रेडक्रॉस के सिद्धांतों और वैश्विक मानवीय कार्यों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर प्राचार्य सहित डॉ. मुकेश सेमवाल, योगाचार्य अजय तिवारी और नरेंद्र दत्त उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सामाजिक संवेदनशीलता और आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अंत में सभी ने मानवता की सेवा व संकट के समय एकजुट रहने का संकल्प लिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!