Ad image

अपराधियों और नशा तस्करों पर सख्त होगी कार्रवाई, जनता का विश्वास सर्वोपरि: एसएसपी श्वेता चौबे

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 18 जून। पुलिस लाइन चंबा में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी श्वेता चौबे ने अपराध, नशा तस्करी एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नागरिक केंद्रित और संवेदनशील पुलिसिंग के साथ जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण टिहरी पुलिस की प्राथमिकता है। बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया तथा साइबर जागरूकता पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
एसएसपी ने महिला सुरक्षा, ई-एफआईआर, यातायात नियमों के पालन, साइबर जागरूकता, आपदा प्रबंधन और “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के तहत जनजागरूकता अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!