Ad image

अशासकीय विद्यालयों में में कार्यरत शिक्षक एवं कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और समाधान पर चर्चा

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद टिहरी गढ़वाल की जिला कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को जिला अध्यक्ष शिव सिंह रावत की अध्यक्षता में श्री लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल, ढालवाला (मुनि की रेती) में आयोजित हुई। बैठक में अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय संरक्षक चिंतामणि सेमवाल एवं राजेंद्र कुकरेती ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए सभी शिक्षक-कर्मचारियों से सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया। प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी ने कहा कि संगठन के प्रयासों से अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक-कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड और राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिला है तथा अन्य लंबित समस्याओं के समाधान के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
जिलाध्यक्ष शिव सिंह रावत और जिला मंत्री नवीन बडोनी ने बताया कि जनपद में वर्षों से लंबित अधिकांश प्रकरणों का निस्तारण कराया जा चुका है। बैठक में अशासकीय विद्यालयों में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने, समाप्त किए गए पदों को पुनर्जीवित करने, वित्तीय स्वीकृति की बाध्यता समाप्त करने, जूनियर हाईस्कूल एवं एलटी संवर्ग में टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने, तदर्थ एवं वित्तविहीन सेवाओं को पुरानी पेंशन, चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान में शामिल करने, राजकीय विद्यालयों की तर्ज पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा डाउनग्रेड प्रधानाचार्यों को ढाई वर्ष बाद पूर्ण वेतनमान देने की मांग उठाई गई।
बैठक में प्रांतीय मंत्री सुनील पैन्यूली, प्रधानाचार्य राजेश डंगवाल, श्रीनिवास उनियाल, सुरेश ममगाईं, संरक्षक मधुमती बिंजोला, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद बिजल्वाण, प्रधानाचार्य धनंजय रावत, जिला उपाध्यक्ष अनुराखी, कोषाध्यक्ष राजेश बहुगुणा, वीरेंद्र कुड़ियाल, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद शर्मा, चंद्रभानु सेमवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!