Ad image

मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को गति देने हेतु डीएम ने ERO एवं AERO के साथ की अहम बैठक

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 10 जून 2026 । भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (S.I.R.) के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला कार्यालय के वीसी कक्ष में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में सभी ERO एवं AERO की बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी टिहरी ने समस्त नोडल अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) को निर्देशित किया कि मतदाता सूची का गहन परीक्षण तेजी और शुद्धता से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से बीएलओ (BLO) के माध्यम से प्रत्येक मतदेय स्थल का भौतिक सत्यापन कराने तथा घर-घर जाकर मतदाताओं का विवरण अद्यतन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा 08 जून से 07 जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करते हुए गणना प्रपत्र (Enumeration Form) का वितरण एवं संग्रह किया जाएगा। प्रत्येक परिवार तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बीएलओ कम से कम तीन बार भ्रमण करेंगे। इसी अवधि में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का कार्य भी 07 जुलाई तक पूर्ण किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 14 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। दावे एवं आपत्तियां ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से दर्ज की जा सकेंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण 11 सितंबर 2026 तक किया जाएगा तथा अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को चुनाव आयोग के मानक व दायरे के अंतर्गत कार्य करने के साथ ही निर्धारित समयसारिणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी, एडीईओ निर्वाचन विजय तिवारी, एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, प्रशासनिक अधिकारी जवाहर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी अरविंद शर्मा, लो.नि. विभाग से अरुण कुमार, राजेंद्र गुंसोला आदि संबंधित उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!