मसूरी के बार्लोगंज क्षेत्र में कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड की पर्यटन नगरी मसूरी में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। कठिन भूभाग के बीच चलाए गए रेस्क्यू अभियान के दौरान शवों को खाई से बाहर निकाला जा रहा है।

मृतकों में संगीता, उम्र 46 वर्ष, पत्नी टीटू, निवासी करोलबाग, दिल्ली, सत्यप्रकाश, निवासी सोनीपत, हरियाणा, मानित, उम्र 19 वर्ष, निवासी गाजियाबाद , सविता, उम्र 48 वर्ष, पत्नी धर्मवीर, निवासी गाजियाबाद बताया जा रहा है। फिलहाल दुर्घटना का कारण कार के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!