Ad image

स्कूलों में चलेगा मानवाधिकार जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । जनपद टिहरी गढ़वाल में स्कूलों में मानवाधिकार जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश सचिव कुलदीप नेगी ने एसएसपी श्वेता चौबे से शिष्टाचार भेंट की।
नेगी ने कहा कि जनपद को नशामुक्त बनाने और विद्यार्थियों को मानवाधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा हुई।
एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का नशे और अन्य व्यसनों से दूर रहना बेहद जरूरी है।
प्रदेश सचिव कुलदीप नेगी ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर और नशे से दूर रहकर ही अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।
नेगी ने बताया कि जनपद में टीमों का गठन किया गया है, जो पुलिस विभाग के सहयोग से “नशे को ना, जिंदगी को हाँ” अभियान के तहत स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!