Ad image

नागरिक मंच की मासिक बैठक में जलापूर्ति से लेकर स्मार्ट मीटर तक कई मुद्दों पर प्रस्ताव पारित

Govind Pundir
4 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 5 जुलाई। नागरिक मंच की मासिक बैठक रविवार को बौराड़ी स्थित सामुदायिक मिलन केंद्र में अध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन महासचिव जगजीत सिंह नेगी (अधिवक्ता) ने किया। बैठक में शहर से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में नई टिहरी की पेयजल व्यवस्था को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि टिहरी झील का दूषित पानी लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही मुख्यमंत्री की शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की घोषणा के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
नागरिक मंच ने नई टिहरी के भूमिधारकों के लिए अलग-अलग भू-अभिलेख (खाता) तैयार करने की मांग दोहराई तथा इसे शासन स्तर पर शीघ्र पूरा करने का अनुरोध किया। बैठक में विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का भी विरोध किया गया और कहा गया कि उपभोक्ताओं पर इन्हें लगाने के लिए दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि हरेला पर्व के अवसर पर जे-ब्लॉक स्थित स्वर्गीय बचन सिंह नेगी स्मृति वन वाटिका में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी और वन विभाग को पत्र भेजा जाएगा। साथ ही नई टिहरी की शेष आंतरिक सड़कों के डामरीकरण की मांग भी शासन से की जाएगी।
जिला अस्पताल बौराड़ी में किडनी रोगियों की सुविधा के लिए डायलिसिस मशीन उपलब्ध कराने हेतु टिहरी सांसद से सांसद निधि से धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में पांचवीं अनुसूची लागू करने के समर्थन तथा 15 वर्ष से अधिक समय से निवास करने वाले व्यक्तियों को देवभूमि पोर्टल के माध्यम से मूल एवं स्थायी निवास प्रमाणपत्र जारी किए जाने के प्रस्ताव का विरोध करने संबंधी मांग का भी नागरिक मंच ने समर्थन किया।
स्टेडियम बचाओ संघर्ष समिति के अनुरोध पर नागरिक मंच ने बौराड़ी स्टेडियम परिसर में प्रस्तावित बैडमिंटन हॉल का विरोध करते हुए कहा कि इससे खेल मैदान का क्षेत्रफल कम होगा। मंच ने बैडमिंटन हॉल का निर्माण किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर किए जाने की मांग का समर्थन किया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नागरिक मंच का द्विवार्षिक चुनाव अपरिहार्य कारणों से अगस्त 2026 में कराया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों से लंबित पत्रों का समय पर जवाब न मिलने पर भी असंतोष व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर चतर सिंह चौहान उपाध्यक्ष ,भगवान चंद रमोला,त्रिलोक रमोला,कमल सिंह मेहर,चंडी प्रसाद डबराल संरक्षक, किशोरी लाल चमोली, डॉ राकेश भूषण गोदियाल,देवेंद्र नौटियाल कुलदीप पवार, उम्मेद सिंह रावत एडवोकेट, डॉ यू यस नेगी, गुरुदत्त डोभाल सूर्यमणि भट्ट हुकुम सिंह कुटी एडवोकेट भगवान सिंह पवार कर्म सिंह तोपवाल, देवेंद्र सिंह चौहान, नरोत्तम ज़ख्मोला, महावीर प्रसाद भट्ट एडवोकेट, प्रीति चौहान,किशन सिंह रावत एडवोकेट, श्रीमती भगवान देवी,मानसिंह बिष्ट आनंद सिंह तोपवाल,टीकम सिंह चौहान, अशद आलम, मनीष पंत आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!