देवप्रयाग व टिहरी विधानसभा में विशेष गहन पुनरीक्षण के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 28 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के द्वितीय चरण के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 10-देवप्रयाग एवं 13-टिहरी में संबंधित अधिकारियों और कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में नोटिस तैयार करने, वितरण, सुनवाई प्रक्रिया, अभिलेखों के संधारण तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पुनरीक्षण कार्यों के प्रभावी एवं त्रुटिरहित संचालन की जानकारी दी गई। इस दौरान नोटिस वितरण की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया तथा प्रशिक्षणार्थियों की शंकाओं का समाधान किया गया।

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 का कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न किया जाए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!