टिहरी गढ़वाल 15 अगस्त । राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
प्राचार्य ने राष्ट्रध्वज फहराया, जिसके बाद सभी ने राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम का सामूहिक गान किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों एवं कविताओं की प्रस्तुतियां दीं। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया। डॉ. अनिल ने स्वतंत्रता संग्राम की ऐतिहासिक घटनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य के अध्यक्षीय संबोधन के साथ हुआ।





