Ad image

देवग्राम के 27 परिवारों का होगा सुरक्षित पुनर्वास, 1.21 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चमोली 13 अगस्त 2026 । जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसील ज्योतिर्मठ अंतर्गत देवग्राम के 27 परिवारों के विस्थापन से संबंधित प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति ने विस्थापन प्रस्ताव को संस्तुति के लिए शासन को भेजने पर सहमति व्यक्त की।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने समिति को अवगत कराया कि देवग्राम के 27 परिवारों के विस्थापन के लिए कुल 1 करोड़ 21 लाख 25 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव में विस्थापित परिवारों के लिए भवन निर्माण, पशुओं के लिए गौशाला निर्माण, विस्थापन भत्ता तथा पुनर्वासित होने वाले ग्रामीण काश्तकारों को पुनर्वास स्थल पर अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने हेतु सहायता सहित अन्य आवश्यक मदों को शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि देवग्राम के संबंध में इससे पूर्व दो बार भू-वैज्ञानिक जांच कराई जा चुकी है। इसके साथ ही तहसील स्तर पर कार्ययोजना तैयार करने सहित विस्थापन से संबंधित अन्य आवश्यक औपचारिकताएं भी पूर्ण कर ली गई हैं।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विस्थापन प्रस्ताव से संबंधित सभी आवश्यक अभिलेख एवं औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए प्रस्ताव को शीघ्र शासन को प्रेषित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित पुनर्वास के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए।

बैठक में उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!