बौराड़ी जिला अस्पताल में जटिल सर्जरी सफल, मूत्राशय से निकाली दो बड़ी पथरियां

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

50×60 और 50×40 मिली मीटर की थीं पथरियां, डॉ. मिथुन विश्वास के नेतृत्व में हुआ ऑपरेशन

टिहरी गढ़वाल, 22 अगस्त। जिला चिकित्सालय बौराड़ी में चिकित्सकों की टीम ने एक जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए मरीज के मूत्राशय से दो बड़ी पथरियां निकालीं। 21 अगस्त को सिस्टोलिथोटोमी (Cystolithotomy) प्रक्रिया के माध्यम से की गई इस सर्जरी में पहली पथरी का आकार 50×60 मिलीमीटर तथा दूसरी का 50×40 मिलीमीटर था।

दोनों पथरियां मूत्राशय की दीवार से जटिल रूप से चिपकी हुई थीं, जिसके चलते ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण था। सर्जन डॉ. मिथुन विश्वास के नेतृत्व में सर्जिकल टीम ने सफलतापूर्वक दोनों पथरियां निकाल दीं।

सर्जरी में डॉ. नितिश कुमार, डॉ. जफीर एवं डॉ. ऋचा ने सहयोग किया, जबकि निश्चेतना विशेषज्ञ के रूप में डॉ. शैलेंद्र वर्तवाल एवं डॉ. दिव्यांशु की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सीएमएस ने दी चिकित्सकीय टीम को बधाई

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ब्रिजेश डोभाल ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा, “मूत्राशय की दीवार से चिपकी इतनी बड़ी पथरियों को निकालना चुनौतीपूर्ण था। पूरी टीम ने बेहतर समन्वय, दक्षता और सावधानी के साथ ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। मैं सभी चिकित्सकों एवं सहयोगी स्टाफ को बधाई देता हूं।”

उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय बौराड़ी में मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति स्थिर है और चिकित्सकों की टीम द्वारा उसकी निगरानी की जा रही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!