टिहरी गढ़वाल 13 अगस्त। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में आज ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, प्राचार्य, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगा रैली निकाली। तहसील परिसर से शुरू हुई रैली देवप्रयाग बाजार तक पहुंची। रैली में विशेष रूप से छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की और भारत माता की जय तथा तिरंगे के सम्मान में नारे लगाए।
कार्यक्रम के संचालन एवं समापन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा नमामि गंगे समिति की सहभागिता रही। इस दौरान तहसील के कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य, समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी रैली में मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, तिरंगे के प्रति सम्मान और स्वतंत्रता दिवस के प्रति जागरूकता की भावना को और मजबूत करना रहा।
देवप्रयाग महाविद्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।




