Ad image

देवप्रयाग में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का जयघोष, निकली तिरंगा बाइक रैली

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देवप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद देवप्रयाग के कर्मचारियों एवं राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के छात्र-छात्राओं द्वारा नगर में तिरंगा रैली निकाली गई। रैली के दौरान देशभक्ति के नारों से देवप्रयाग का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा।

नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने तहसील कार्यालय देवप्रयाग से पेट्रोल पंप तक बाइक तिरंगा रैली निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कर्मचारियों ने ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारों के साथ नागरिकों को राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। वहीं, राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी रैली में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
रैली में तहसीलदार देवप्रयाग, राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के प्राचार्य सहित नगर पालिका से सुरेश पंत, मनीष भट्ट, अनूप कुमार, राजेंद्र कुमार, इंद्र दत्त रतूड़ी, रमेश, गौतम आदि मौजूद रहे। रैली के माध्यम से लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी करने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने का आह्वान किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!