Ad image

एसएसपी श्वेता चौबे ने किया थाना छाम का आकस्मिक निरीक्षण : नवीन थाना भवन की प्रस्तावित भूमि देखी, कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 5 अगस्त। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे ने बुधवार को थाना छाम का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना कार्यालय, अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस, भोजनालय, साफ-सफाई एवं ड्यूटी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग के निर्देश दिए।
एसएसपी ने थाना छाम के नवीन भवन के लिए प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भूमि संबंधी औपचारिकताओं एवं पत्राचार की प्रभावी पैरवी कर भवन निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने कांडीखाल, कमांद एवं मटियाली पुलिस चौकियों का भी निरीक्षण किया तथा पुलिस कर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और ड्यूटी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
एसएसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
पुलिस दीदी के स्कूल आने से बढ़ा हमारा हौसला
थाना छाम क्षेत्र में ‘गौरा टीम’ द्वारा विद्यालयों में चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों से प्रभावित होकर कई बालिकाएं थाना पहुंचीं और एसएसपी व महिला पुलिसकर्मियों का आभार जताया। बालिकाओं ने कहा कि “पुलिस दीदी के स्कूल आने से हमारा हौसला बढ़ा है।” उन्हें महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं साइबर अपराध से बचाव की जानकारी मिली है।
एसएसपी ने बालिकाओं से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा, आत्मविश्वास एवं आत्मरक्षा के प्रति प्रेरित किया तथा अध्ययन सामग्री, पुस्तकें और चॉकलेट वितरित कीं।
भ्रमण के दौरान एसएसपी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों से भी संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
एसएसपी ने कहा कि टिहरी पुलिस कांवड़ मेला-2026 की सुरक्षित व्यवस्था के साथ महिला सुरक्षा, जनविश्वास और सामुदायिक पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!