मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के जिला स्तरीय चयन में जुटे नन्हे खिलाड़ी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, 13 अगस्त को खुलेगा परिणाम

टिहरी, 12 अगस्त। मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बौराड़ी स्टेडियम, नई टिहरी में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिलेभर से बड़ी संख्या में बालक-बालिकाएं उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 8 से 9 वर्ष आयु वर्ग में 42 बालक और 35 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। वहीं 9 से 10 वर्ष आयु वर्ग में 49 बालक एवं 45 बालिकाएं प्रतियोगिता में शामिल हुईं। 10 से 11 वर्ष आयु वर्ग में बालक और बालिका वर्ग में 60-60 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के शेष आयु वर्गों की स्पर्धाएं बुधवार के बाद गुरुवार को भी आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता का परिणाम 13 अगस्त को खोला जाएगा। यदि किसी आयु वर्ग में प्रतिभागियों के अंक समान रहते हैं तो बराबर अंक वाले प्रतिभागियों के बीच 14 अगस्त को पुनः प्रतियोगिता कराकर अंतिम चयन किया जाएगा।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत के निर्देशन में जिला एवं ब्लॉक स्तर के समन्वयकों तथा व्यायाम शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सभी अधिकारी और शिक्षक खिलाड़ियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने में जुटे हुए हैं।
यह जानकारी व्यायाम शिक्षक चक्रधर प्रसाद भद्री ने दी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!