तहसील दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 6 अक्टूबर। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को नरेंद्रनगर तहसील सभागार में तहसील दिवस आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्रवासियों ने सड़क, आपदा मुआवजा, सिंचाई और विद्यालय भवन से जुड़ी समस्याएं रखीं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
सल्डोगी के पूर्व प्रधान धनवीर सिंह भण्डारी ने आगराखाल-कुशरेला मोटर मार्ग पर घरों के सामने जलभराव और बंद नालों की समस्या उठाई। इस पर लोनिवि को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम डौंर के बिरेन्द्र सिंह भण्डारी ने आपदा में क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा दिलाने की मांग की, जिस पर तहसीलदार को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया।
खार्की के पूर्व प्रधान धर्म सिंह ने क्षतिग्रस्त सिंचाई गूल की मरम्मत, जबकि तलाई निवासी सुरेन्द्र सिंह भण्डारी ने नरेंद्रनगर-तलाई मोटर मार्ग की खराब स्थिति और झाड़ियों की सफाई की मांग रखी। डौंर निवासी होशियार सिंह कैंतुरा ने गांव के संपर्क मार्गों की बदहाली तथा विद्यालय के दो क्षतिग्रस्त कमरों की मरम्मत/पुनर्निर्माण का मामला उठाया। डीएम ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख नरेंद्रनगर दीक्षा राणा, एसडीएम आशीष घिड़ियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!