Ad image

दैनिक जागरण के देहरादून सम्पादक मनोझ झा को मातृ शोक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वामी रसिक महाराज एवं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने की पुष्पांजलि अर्पित 

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

हरिद्वार 14 अगस्त। दैनिक जागरण के देहरादून संपादक मनोज झा की माताजी  श्रीमती शांति देवी झा का 92 वर्ष की अवस्था देहरादून स्थित आवास पर शुक्रवार सुबह निधन हो गया जिनका अंतिम संस्कार खड़खडी श्मशान घाट हरिद्वार में दोपहर 2 बजे किया गया।

इस अवसर पर उनके निधन पर खड़खड़ी श्मशान घाट, हरिद्वार में आयोजित अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज एवं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री धामी, स्वामी रसिक महाराज एवं मंत्री प्रदीप बत्रा ने मनोज झा एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग तथा गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!