Ad image

नन्दगांव में विभागीय योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

रश्मि बिष्ट ने घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता पर दिया जोर

टिहरी गढ़वाल 14 अगस्त। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से जाखणीधार विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज नन्दगांव में विभागीय योजनाओं एवं महिला-बाल सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को महिला एवं बाल अधिकारों तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक रश्मि बिष्ट ने घरेलू हिंसा, बाल यौन उत्पीड़न, बाल विवाह और साइबर क्राइम से बचाव के संबंध में जानकारी देते हुए महिलाओं एवं बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा सखी वन स्टॉप सेंटर में उपलब्ध सहायता एवं सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।
जिला मिशन समन्वयक रमेश डंगवाल ने छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नंदा गौरा योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की जानकारी दी। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया एवं विभागीय स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया।
इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र नन्दगांव में पंजीकृत गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर दीपिका खंडूरी, राजकीय इंटर कॉलेज नन्दगांव के प्रधानाचार्य जय प्रकाश डबराल, स्वास्थ्य विभाग की टीम, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!