Ad image

राजकीय महाविद्यालयों में आयोजित होंगे प्रवेशोत्सवः डाॅ. धन सिंह रावत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून, 17 अगस्त 2026। नये शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर प्रदेश के सभी राजकीय महाविद्यालयों में प्रवेशोत्सव आयोजित कर नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया जायेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने विभागीय समीक्षा बैठक में इसके निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मानक पूर्ण करने वाले महाविद्यालयों में एनसीसी, एनएसएस एवं रोवर-रेंजर्स में से इकाई स्थापित कर विद्यार्थियों को इनमें शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाये। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए महाविद्यालयों में नशा मुक्ति अभियान व कार्यशालाएं आयोजित होंगी। साथ ही विकसित भारत-2047 की थीम पर गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी।
बैठक में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के पाबौं, खिर्सू, थलीसैंण, मजरा महादेव, उफरैंखाल एवं व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। मंत्री ने निर्माण कार्य समय पर पूरा करने, नवनिर्मित छात्रावासों को इसी सत्र से संचालित करने और महाविद्यालयों की नई इमारतों पर सोलर पैनल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने शौर्य दीवार तथा मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद की मूर्तियां स्थापित करने को भी कहा।
बैठक में अपर सचिव उच्च शिक्षा मनुज गोयल, निदेशक उच्च शिक्षा वी.एन. खाली सहित विभागीय अधिकारी एवं संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!