चंबा एफसी ने 6-2 से जीता वंडर कप, अरनब बने मैन ऑफ द मैच

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 24 अगस्त। सम्राट स्पोर्ट्स अकादमी (एसएसए) एवं डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम विचार मंच, टिहरी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क वंडर कप अंडर-14 फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में चंबा एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंटरसिटी फुटबॉल क्लब को 6-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल में चंबा एफसी की ओर से आरुष पुंडीर ने 7वें और 23वें मिनट में दो गोल, अरनब ने 9वें और 17वें मिनट में दो गोल तथा नितिन ने 13वें और युवान पुंडीर ने 39वें मिनट में एक-एक गोल किया। इंटरसिटी की ओर से अकिल ने 27वें और शान बेग ने 32वें मिनट में गोल किए।
फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच चंबा एफसी के अरनब रहे, जबकि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार इंटरसिटी फुटबॉल क्लब के शान बेग को दिया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि रामलीला समिति, टिहरी के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल ‘मोनू’ रहे। इस अवसर पर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशद आलम, संजय घिल्डियाल, अर्जुन बलूनी, राजेश नेगी, संतोष आर्या, दिनेश सैनानी, इमरान नेता एवं मुकीम खान सहित अन्य मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बाल खिलाड़ियों को बेहतर खेल मंच उपलब्ध कराना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और टिहरी सहित आसपास के क्षेत्रों में फुटबॉल को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का शानदार परिचय दिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!